नीमच। बुधवार को जनपद पंचायत मनासा में सभी 102 ग्राम पंचायतो से लाई गई मिट्टी का जनपद पंचायत मनासा में संग्रहण किया गया। ग्राम पंचायतों से प्राप्त मिट्टी का एक कलश तैयार किया गया।जिसे नेशनल युथ वालिन्टीयर लोकेश पाटीदार एवं धीरज राठौर को सौंपा गया। जो नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी नीमच को सौपेगें, जिसे वह राष्ट्रीय राजधानी में 27 से 30 अगस्त 2023 को होने वाले समापन समारोह हेतु भेजेगें। उक्त कलश जनपद पंचायत मनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस.मशराम व जनपद पंचायत के स्टाफ के सदस्यों एवं सचिव और सहायक सचिव द्वारा दोनो नेशनल युथ वालिन्टीयर को सौंपा गया है।