Latest News

सदभावना दिवस पर सामुहिक शपथ ली गई

Neemuch headlines August 18, 2023, 6:43 pm Technology

नीमच | भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा सभी शासकीय कार्यालयों में शुक्रवार को सभी अधिकारी, कर्मचारियों को दिलाई गई। शुक्रवार को कलेक्‍टर कार्यालय संयुक्‍त भवन नीमच में संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह ने कलेक्‍टोरेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई।

इस मौके पर डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री प्रिती संघवी सहित कलेक्‍टोरेट, राजस्‍व, जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय, भू-अभिलेख, खाद्य, कोषालय, आबकारी सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने सदभावना दिवस की सामुहिक प्रति‍ज्ञा ली।

Related Post