Latest News

अब स्‍कूलों में भी दी जायेगी, योग शिक्षा– वेदप्रकाश शर्मा

Neemuch headlines July 17, 2023, 6:36 pm Technology

नीमच |,म.प्र.योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा अपने एक दिवसीय दौर पर नीमच आए। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इसीक्रम में सोमवार को प्रात:नीमच के गांधी वाटिका पहुंचे। जहां योग शिविर में उन्होंने बतौर प्रशिक्षक भाग लिया और मौजूद लोगों को योग क्रियाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा, कि योग भारतीय दर्शन की विरासत हैं।यूएनओ में योग के प्रस्ताव पर 177 देशों ने सहमति जताई थी। योग की शिक्षा अब विदेशों में भी दी जा रही है। कई देश अपने यहां योग को महत्व दे रहे हैं। बता दें, कि शुभ प्रभात योग मंडल के रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे श्री शर्मा के पहुंचने पर मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। म.प्र. योग आयोग के अध्यक्ष ववेदप्रकाश शर्मा ने कहा, कि योग के पाठ्यक्रम में शामिल होने से बच्चों का ना सिर्फ शारीरिक विकास होगा, बल्कि मानसिक विकास भी होगा। योग किसी धर्म विशेष या संप्रदाय विशेष का नहीं हैं, बल्कि सभी के लिए हैं। सभी स्कूलों और मदरसों में योग की पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री ने विश्वास के साथ-साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग का गठन किया हैं। योग शारीरिक और मानसिक विकास करने में काफी सक्षम है। योग को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसी के साथ प्रदेश के सभी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ साथ योग की शिक्षा भी दी जाएगी। शर्मा एवं कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में योग के कार्यक्रम में भाग लिया। यहां शर्मा ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्‍न आसनों के बारे में विस्‍तार से बताया।

Related Post