Latest News

आसान, 329.81 लाख से बनी 3.22 किमी लंबी सड़क का विधायक श्री मारू ने लोकार्पण कर किया विकास पर्व का शुभारंभ

Neemuch headlines July 16, 2023, 8:21 pm Technology

नीमच | प्रदेश भर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास पर्व मनाया जा रहा है। मनासा में विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने रविवार को ग्राम पंचायत चौकड़ी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर झरनेश्वर महादेव के दर्शन अभिषेक कर विकास पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान 3 करोड़ 29 लाख 81 हजार की लागत से बनी 3.22 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण भी किया। विकास पर्व के दौरान गांव गांव और शहर में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर नागरिकों से जनसंवाद किया जाएगा और सरकार की उपलब्धिया बताई जाएगी।

झरनेश्वर महादेव नीमच जिले ओर मनासा विधानसभा का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां बारिश के दिनों में विशाल झरना चलता है, जि‍से देखने दूर-दूर से लोग आते है। प्राकृतिक रूप से बहता यह झरना बहुत सुंदर और मनमोहक है। विधायक मारू ने श्रृद्धालुओ की सुविधा के लिए झरनेश्वर महादेव में डामरीकृत सडक का लोकार्पण किया। इस मौके पर कैलाश पुरोहित, अजय तिवारी, नरेंद्र मालवीय, मदन लाल रावत, श्याम वसीटा, एसडीएम मनासा पवन बारीयाआदि उपस्‍थि‍त थे। मारू ने ग्रामीणों को बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि झरनेश्वर महादेव को पर्यटक रूप में विकसित किया जाएगा।

इसे पर्यटन विभाग में शामिल करने हेतु भी हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है।

Related Post