नगर में खेल मैदान के लिए शासन से भूमि का हुआ आवंटन राशि प्राप्त होते ही जल्द शुरू होगा कार्य, 50 लाख की लागत से साकार रूप लेगा नगर में खेल मैदान

प्रदीप जैन June 17, 2023, 7:49 pm Technology

कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में की थी राशि देने की घोषणा

सिंगोली। नगर में खेल मैदान के लिए नगर वासियों और खेल प्रेमियों द्वारा लंबे समय से शासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री सकलेचा से नगर में सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान की लंबे समय से मांग की जाती रही है वर्तमान में नगर में स्थित एकमात्र खेल मैदान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थित है जिसका उपयोग नगर के खेल प्रेमी एवं धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कर्ताओं द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले आयोजन के लिए किया जाता रहा है।

किंतु नगर में कैबिनेट मंत्री सकलेचा के अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश शासन द्वारा सेतीस करोड रुपए की लागत से स्वीकृत सीएम राइस स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू वर्तमान में खेल मैदान पर शुरू हो जाने की वजह से खेल मैदान और अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए जगह की कमी महसूस होने लगी थी जिस पर नगर परिषद सिंगोली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया (बगड़ा) ने खेल मैदान हेतु शासन से पत्र क्रमांक 1158/2022 दिनांक 13/10/2022 के द्वारा उल्लेखित करते हुए निकाय क्षेत्राअंतर्गत खेल मैदान हेतु भूमि के लिए कैबिनेट मंत्री सकलेचा से भूमि सर्वे नंबर 591/2 रकबा 4.00 हेक्टर व सर्वे क्रमांक 594/2/1 मैं 1.317 हेक्टेयर भूमि निकाय को खेल मैदान पार्किंग व्यवस्था आदि अन्य उपयोग हेतु आवंटित करने का अनुरोध किया प्रकरण में आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन की विधिवत जांच और प्रतिवेदन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद नुजल अधिकारी उपखंड जावद को प्रेषित किया प्रकरण में नुजल अधिकारी/ उपखंड अधिकारी जावद द्वारा विधिवत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया कि तहसीलदार सिंगोली के अनुसार कोई दावा आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।

आवेदक द्वारा खेल मैदान हेतु चाही गई सर्वे नंबर 591/2 रकबा 4.00 हेक्टेयर व सर्वे नंबर 594/2/1 मैं 1.317 हेक्टेयर भूमि मौके पर रिक्त होकर आवेदक को दिया जाना उचित होगा का प्रतिवेदित किया जांचकर्ता अधिकारी द्वारा प्रश्नधीन भूमि को निकाय को सार्वजनिक प्रयोजन खेल मैदान संरचना निर्माण हेतु नुजल निवरतन नियम के तहत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अनुशंसा की गई। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड चार क्रमांक 1 मध्य प्रदेश नुजल भूमि निवरतन 2020 अध्याय चार के भाग क्रमांक के अनुसार नगरीय निकाय को भूमि स्वामी हक में नुजल भूमि का आवंटन करने हेतु सक्षम प्राधिकारी जिला नुजल निवरतन समिति को बनाया गया उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में सक्षम प्राधिकारी जिला नुजल निवरतन समिति द्वारा दिनांक 6/6/2023 को हुई बैठक में उपरोक्त प्रकरण की जांच एवं परीक्षण उपरांत सर्व सहमति से निकाय को सार्वजनिक प्रयोजन खेल मैदान संरचना निर्माण हेतु हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त विवेचना के आधार पर जिला नुजल निवरतन समिति की अनुशंसा एवं जांचकर्ता अधिकारी के अभिमत के आधार पर सिंगोली स्थित भूमि सर्वे नंबर 591/2 रकबा 5.969 हेक्टेयर मैं से रकबा 2.273 हेक्टेयर व सर्वे नंबर 594/2/1 रकबा 1.317 हेक्टेयर कुल रकबा 3.590 हेक्टेयर भूमि को मध्यप्रदेश नुजल भूमि निवरतन निर्देश 2020 के अध्याय-चार कंडिका 92 (1) के तहत नगर परिषद सिंगोली को सार्वजनिक प्रयोजन खेल मैदान संरचना निर्माण कार्य हेतु प्रब्याज शुन्य तथा कंडिका 96 अनुसार मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता( भू राजस्व का निर्धारण तथा पुननिर्धारण) नियम 2018 के अनुसार वार्षिक भू राजस्व देय करना होगा की शर्त पर हस्तांतरित की गई।

राशि के प्राप्त होते ही नगर में जल्द साकार रूप लेगा सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान :-

परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा ने बताया कि नगर में खेल मैदान हेतु शासन से भूमि का आवंटन प्राप्त हो गया है आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात खेल मैदान के लिए जैसे ही परिषद को राशि प्राप्त होगी टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूर्ण होते ही नगर में सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान का कार्य भी शुरू हो जाएगा खेल मैदान के बनने पर नगर के खेल प्रेमियों एवं धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनकर्ताओं को नगर में संपन्न होने वाले छोटे और बड़े आयोजनो के लिए जगह की तलाश में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा बगड़ा ने कहा कि परिषद नगर में सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। खेल प्रेमियों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं में हर्ष की लहर कैबिनेट मंत्री सकलेचा का माना आभार :- विगत लंबे समय से नगर के खेल प्रेमियों एवं धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनकर्ताओं द्वारा नगर में एक सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान की मांग समय-समय पर शासन और जनप्रतिनिधियों से की जाती रही थी जैसे ही शासन स्तर से खेल मैदान के लिए नगर में भूमि आवंटन की जानकारी नगर के खेल प्रेमियों और धार्मिक आयोजनकर्ताओं को लगी उन्होंने प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की और मांग की कि जिस तरह खेल मैदान की जगह आवंटन हेतु तत्परता दिखाई गई उसी तरह शासन से राशि भी जल्द उपलब्ध कराकर सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान का कार्य शुरू किया जाए ताकि आगामी कुछ महीनों के पश्चात आने वाले दशहरा नवरात्रि पर्व एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आयोजनकर्ताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ निर्मल कुमार साकुनिया परिषद पार्षदों सहित नगर के नागरिको खेल प्रेमियों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा को नगर में खेल मैदान की भूमि आवंटन में अथक प्रयास कर नगर में एक और बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related Post