Latest News

करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम।

Neemuch headlines March 31, 2026, 1:44 pm Technology

रामपुरा । क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला रामी बाई पति कन्हैयालाल गायरी उम्र 55 वर्ष निवासी रामपुरा अपने रोजमर्रा के काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह बिजली के संपर्क में आ गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एवं पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। महिला की असमय मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post