Latest News

ग्राम पंचायत झांतला में लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटे

एम डी मंसूरी June 9, 2023, 10:25 am Technology

झांतला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना 2023 के प्रावधानों के तहत आर्थिक स्वावलंबन पोषण एवं स्वास्थ्य के स्तर में सतत सुधार हेतु ₹ 1000 की राशि प्रति महीने जिन पात्र महिलाओं को प्रदान की जाएगी उन महिलाओं को आज ग्राम पंचायत झांतला में स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा विनोद धाकड़ की उपस्थिति में प्रत्येक पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान करके उन्हें शुभकामना देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन, हल्का पटवारी राजकुमार शर्मा, उपसरपंच खेमराज माली, रोजगार सहायक प्रदीप सुथार, पात्र महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Related Post