नीमच। देश व प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्टोरेट नीमच में अधिकारी-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का आव्हान किया। कलेक्टर श्री जैन ने जिले में मिशन लाईफ अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर दिनेश जैन ने मिशन लाईफ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधे वितरित कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने उपस्थित पत्रकारगणों को भी पौधे वितरित किए गये। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग नीमच व्दारा कलेक्टोरेट में मीठा नीम, गिलोई, तुलसी के पौधे विक्रय के लिए बिक्री स्टाल भी लगाया गया और नागरिकों को सहजता से पौधे उपलब्ध करवाये।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीती संघवी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना व अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।