Latest News

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ

प्रदीप जैन May 26, 2023, 8:54 am Technology

सिंगोली। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 12वीं व 10 वीं के परीक्षा-2023 परिणाम हांल ही घोषित किए गए - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम कला संकाय में 98.11 प्रतिशत विज्ञान संकाय में गणित संकाय का 90% एवं जीव विज्ञान संकाय का 92.6% इस प्रकार कुल परीक्षा परिणाम 95.6% रहा कक्षा 12वीं में भी कुल दर्ज 90 छात्राओं में से 78 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की व 08 बालिकाएँ द्वितीय रही। विषय शिक्षकों के अथक प्रयासों से यह गुणात्मक उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 12 वीं कला संकाय में कु.साक्षी पिता शंभूलाल जी सुतार ने 88.80% साइंस फैकल्टी में गणित संकाय में कु. कृतिका पिता कुंज बिहारी जी कारपेंटर ने 90.8% प्रतिशत तथा जीव विज्ञान संकाय सविता पिता कन्हैया लाल जी ने 88.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 95.7% रहा कुल 46 बालिकाओं में 36 बालिकाएं प्रथम श्रेणी में आई 08 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी में आई। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका रिधिका पिता धीरज कुमार जी ने 94.6% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवम उज्जवल भविष्य की कामनाएं विद्यालय परिवार ,सभी विषय अध्यापकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को भी बधाई जिनके अथक प्रयास से श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम संभव हो सका है।

Related Post