सिंगोली। माद्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा गुरुवार को 10 वी, 12 वी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किये गए। गुरुवार को घोषित 10 वी बोर्ड परीक्षा में शशि पिता अतुल मेहर ने 500 के पूर्णांक में से 466 अंको के साथ 93.2% प्राप्त किये हैं शशि मेहर की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र जोशी सहित स्टाफ सदस्यों एवं परिजनों द्वारा शुभकामनायें देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आपको बता दें कि शशि मेहर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली में अध्ययनरत है।