Latest News

सिंगोली मे वर्षो बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे दिखा जोश और उत्साह, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ओर नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की हुई शुरूआत

प्रदीप जैन May 21, 2023, 6:21 pm Technology

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कमर कस ली है अब प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाने से कोई रोक नही सकता- जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नुरीखान 

सिंगोली। नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जावद विधानसभा क्रमांक 230 के सिंगौली ब्लॉक कांग्रेस /नगर कांग्रेस के तत्वावधान में रविवार 21 मई को दोपहर1बजे, गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नारी सम्मान योजना एवं कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमे वर्षो बाद क्षैत्र के गांव गांव से जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लेने हेतू पहुंचे।

आज के कार्यक्रम को देख कर लगा की जावद विधानसभा क्षैत्र मे कांग्रेस फिर से जाग उठी है। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए सिंगोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती नूरी खान की गरिमामयी उपस्थिति कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त जोश भर गई. नागोरी ने बताया की जिला प्रभारी के साथ ही जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार सिंगोली पधारे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं श्रीमती नूरी खान का आत्मिय स्वागत अभिनंदन किया गया। आज के इस कार्यकर्ता सम्मेलन ओर कमलनाथ जी द्वारा लांच की गई नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की शुरुआत की गई इस अवसर पर जावद विधानसभा क्षैत्र के समस्त नेता एक जाजम पर नजर आए जो कांग्रेस के लिए एक शुभ संकेत नजर आए जिला प्रभारी नुरी खान के साथ कांग्रेस नेता ओर विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारी करने वाले राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, बालकिशन धाकड, सुरेश शर्मा, सहित सभी वरिष्ठ नेता एक साथ दिखाई दिए।

आज आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लेने आए कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी नुरी खान ने कहा की पुरे देश मे परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। हर आमजन बदलाव चाह रहा है नफरत की राजनिती से उपर उठकर मोहब्बत की राजनीती पर विश्वास करते हुए हालं ही मे कर्नाटक मे हुए चुनाव मे वहां की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाकर यह बता दिया की नफरत की राजनिती ज्यादा दिन तक नही चल सकती है कर्नाटक से शुरू होकर बदलाव की हवा अब पुरे देश मे चलेगी और कांग्रेस आने वाले सभी चुनाव मे अपना परचम लहराऐगी खान ने यह भी कहा की जब-जब भी कांग्रेस कार्यकर्ता सच्चे मन से कमर कस कर मैदान मे आया तब कांग्रेस की सरकार बनाने से हमे कोई रोक नही सका है। इस बार भी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान मे आ गया है।अब हमे प्रदेश ओर देश मे सरकार बनाने से कोई रोक नही सकता है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने का आव्हान किया इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजकुमार अहीर सत्यनारायण पाटीदार बालकिशन धाकड सुरेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वही कार्यकर्ताओ ने भी खुलकर अपने मन की बात अपने नेताओ के सामने रखी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री नागौरी ने बताया की आज के इस कार्यक्रम मे सभी मंडलम/ सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/ पदाधिकारीगण एवं सभी सभी नवनियुक्त बीएलओ और सम्मानीय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ओर कार्यक्रम को सफल बनाया। सम्मेलन के तुरंत बाद कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के तहत बहनो के फार्म भरवाए गए और गांव गांव घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड, शौभागमल नागोरी, बनवारी जोशी, असरफ मेव, ज्ञानमल भण्डारी, जमील मेव, ब्लाॅक अध्यक्ष मनीष जैन, मंडलम अध्यक्ष राजेश भण्डारी, सुनिल जैन, माणक जैन, शम्भूलाल धाकड, पल्लवी भंडारी, राजकुमार छीपा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय नागोरी ने किया ओर आभार ब्लाॅक अध्यक्ष मनीष जैन ने प्रकट किया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पूण्य तिथी मनाते हुए कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया :- सिंगोली मे आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपने लाड़ले नेता ओर पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पूण्य तिथी मनाते हुए उन्हे याद किया ओर उनके बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत बनाते हुए आने वाले चुनावो मे कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Related Post