जिले के 06 लोकसेवा केंद्रों के लिए निविदाएं आमंत्रित, 20 मई से 14 जून तक प्रस्तुत की जा सकेगी ऑनलाइन निविदाएं

Neemuch headlines May 21, 2023, 7:12 am Technology

नीमच। म.प्र. राज्य लोक सेवा अभिकरण भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर नीमच दिनेश जैन द्वारा नीमच जिले में 6 लोक सेवा केन्द्रो के लिए पृथक-पृथक निविदा श्रेणी क्रमश

 (1) नीमच A (2) जीरन A (3) मनासा A (4) जावद A (5) रामपुरा B (6) सिंगोली - - B के लिए mptender के माध्यम से निविदाए 20 मई 2023 से 14 जून 2023 को दोपहर 3:00 बजे तक आमंत्रित की गई है ।

इच्छुक आवेदक/ फर्म mptenders.gov.in के माध्यम से निविदा में भाग ले सकते है। लोक सेवा केन्द्रो की निविदा के संबंध में संपूर्ण जानकारी mptenders.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। विस्तृत जानकारी जिला लोक सेवा प्रबंधक कलेक्ट्रेट परिसर नीमच से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

Related Post