Latest News

शान्तिनाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया।

प्रदीप जैन May 18, 2023, 3:57 pm Technology

सिंगोली। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षा प्राप्त व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने शांतिनाथ भगवान के जन्म तक मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शांति की प्राप्ति सब चाहते हैं शांति प्राप्ति के लिए भगवान के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

भगवान शांतिनाथ ने चक्रवर्ती व कामदेव पद प्राप्त करने के बाद भी आत्मिक शांति के सब सांसारिक पदों को त्याग कर वैराग्य का मार्ग अपनाया आज संसारी जीव पदों के पीछे दौड़ रहा है, और पद की प्राप्ति के लिए आपस में लड़ रहा है यह पद और प्रतिष्ठा की लड़ाई ही विश्व में अशांति का कारण बन रही है जो इससे से ऊपर उठकर आत्म कल्याण के लिए साधना करता है।

वही जीवन में सुख शांति की प्राप्ति कर पता है प्रतिदिन विश्व कल्याण में शांति की भावना से शांतिधारा करते हैं उसके लिए बाहरी क्रियाओं के साथ आंतरिक परिणामों में शांति की आवश्यकता होती है मुनि श्री दर्शित सागर जी महाराज ने भी काहा कि आहार दान के द्वारा प्राप्त पुण्य से राजा श्रीषेण ने इतना पुरुषार्थ किया कि हे भगवान शांतिनाथ के रूप में जन्म लेकर जनकल्याण का मार्ग बताकर सारस्वत सुख प्राप्त हो गया है। इसलिए प्रत्येक भव्य जीव को दान को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए वही इस अवसर मुनिश्री के सानिध्य मे प्रातः काल श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा व शान्तिनाथ भगवान के जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भगवान को निर्वाण लाडू चढाया गया व संगीतमय भजनो के साथ शान्तिनाथ मण्डल विधान का आयोजन हुआ वही आगामी दिनो मे मुनिश्री के सानिध्य मे श्रुत पंचमी महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित रहेगे।

Related Post