Latest News

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सिंगोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रदीप जैन May 14, 2023, 11:46 am Technology

सिंगोली। पिछले दिनों देश के कर्नाटक राज्य में संपन्न हुए आम चुनाव के शनिवार को आए चुनाव परिणामों में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत पर ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस मंडलम कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी भवन कार्यालय पर एकत्रित होकर आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया और सामूहिक रूप से रैली निकालकर भाजपा को सद्बुद्धि देने और कर्नाटक में सत्य की विजय पर स्थानीय बजरंग व्यामशाला में स्थित बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तत्पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे जहां पर उपस्थित ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय नागौरी ने कहा कि कर्नाटक राज्य से कांग्रेस के विजयी अभियान की शुरुआत हो चुकी है आज आए चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि देश में झूठ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती भाजपा के अत्याचार महंगाई भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी थी उसने कांग्रेस पर भरोसा करते हुए ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया है।

कांग्रेस पार्टी भी उनके विश्वास पर खरा उतरेगी उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शेष राज्यों और देश में संपन्न होने वाले चुनावो में भी देश की जनता भाजपा को जवाब देकर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जिला महामंत्री बनवारी जोशी ने कहा कि कर्नाटक राज्य में भाजपा ने जिस तरह प्रजातंत्र का गला घोटा था यह उसी का परिणाम है और कहां की कर्नाटक में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अथक प्रयास किया जिसकी वजह से कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कहा कि कर्नाटक विजय से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ज्यादा खुशी ना बनाएं क्योंकि आने वाले दिनों में शेष प्रदेशों और देश में भी कांग्रेस की सरकारे बनाना है उसके लिए उन्हें हर हाल में अभी से संगठित होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के खिलाफ जनता के बीच जाना होगा और उन्हें भाजपा की झूठ फरेब की राजनीति से अवगत कराना होगा तभी जाकर हम भाजपा से मुकाबला कर सकते हैं ।

हर बार की तरह गुटबाजी के फेर में उलझे रहे तो फिर वही परिणाम देखने को मिलेंगे जो आप और हम सब 20 वर्षों से देख रहे हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से संगठित होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद कर दे तभी जाकर हम जावद से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस को विजय दिला सकते हैं। कार्यक्रम मैं उपस्थित कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन राजेश भंडारी राजेश शर्मा जमील मोहम्मद मेंव ज्ञानमल भंडारी माणक जैन ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष शोभागमल नागोरी राजेश बागड़िया नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी राजकुमार छिपा रितेश सेठिया नरेश जैन चांदमल शर्मा शांतिलाल धाकड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post