Latest News

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह (सांडा) का ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन

प्रदीप जैन May 8, 2023, 10:01 pm Technology

सिंगोली। रतनगढ़ दिनांक 07/05/2023 को ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़, नगर कांग्रेस , युवा कांग्रेस , एनएसयूआई,आईटी सेल व समस्त प्रकोष्ठ की सहमति से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किए गए।

जिनमें रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद गोविंद सिंह सांडा को बनाया गया। सिंह की नियुक्ती से रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ उठी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बहुत ही लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का काम करते आ रहे जमीनी ओर सक्रिय एक साधारण से कांग्रेस कार्यकर्ता को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर पूरे रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त हर्ष की लहर है कार्यकर्ताओ द्वारा गोविंद सिंह सांडा को बधाई देने का सिलसिला चल पडा स्थानीय डाक बंगले पर समस्त ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गोविंद सिंह सांडा को पुष्पमाला वह साफा बंधवाकर मुंह मीठा करया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई से एक दुसरे का मुंह मीठा कराया। नगर के समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बातें नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष के समक्ष रखी।कांग्रेस के पुराने ओर वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने कहा की रतनगढ़ में वर्षो बाद आज जाकर कांग्रेस जिंदा हुई ऐसा महसूस किया। विगत कई सालों से हमने कांग्रेस की जाजम नहीं देखी। इस अवसर पर गोविंद सिंह ने सभी कांग्रेसियो को कांग्रेस की जाजम पर आने को कहा सिंह ने यह भी कहा की रतनगढ़ में अब कोई अलग जाजम नहीं रहेगी। सभी एक साथ मिलकर कांग्रेस के लिए काम करेगे।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम यजदानी खान साहब, डॉ पृथ्वीराज वर्मा, ओम बलादि, युसूफ बोहरा , राजेश लड्ढा , रमेश चंद्र जी मकवाना , पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल सौनी ,अर्जुन बैरागी,नानालाल चारण, युवा नेता कमल छपरीबंद ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है और इस बार जावद विधानसभा से कांग्रेस को जिताने का संकल्प लेकर काम करना है। सभी नेताओ ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए ब्लॉक मे कांग्रेस को मजबूत करने के बारे में चर्चा की गई और गुटबाजी से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया। इस मौके पर सकुशल हज की यात्रा करके लौटे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम यजदानी खान का भी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा ,पूर्व पार्षद आजाद शाह, मुजिब रहमान,सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर,आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर,सुभाष व्यास,डॉक्टर कमल व्यास,नासिर हुसैनअब्बासी, लाभचंद धाकड़ चावंडिया, दशरथ शर्मा कसमारिया, प्रीतम सोलंकी, राम रामस्वरूप सोलंकी, रमेश चंद्र सोलंकी, पप्पू ठेकेदार,किशन वर्मा, लाला मीणा गूंजालीया, मेघराज सोनी, युवा नेता प्रदीप कुमार तिवारी, कादिर खान,गोलू छपरी बंद,लक्ष्मण मीणा, जोहर गांधी,सबूर लाला, आदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मनोहर लढ्ढा ने किया ओर आभार आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर द्वारा प्रकट किया गया !

Related Post