Latest News

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनीष जैन झांतला, नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी की नियुक्ती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर

प्रदीप जैन May 7, 2023, 9:03 pm Technology

सिंगोली। लंबे इंतजार के बाद क्षैत्र में देर शाम प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस द्वारा ब्लॉक और नगर कांग्रेस के पदों के लिए जारी की गई सूची में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनीष जैन झांतला नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजेश नागौरी एवं मंडलम अध्यक्ष पद पर हंसमुख मिलनसार सबके चहेते वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद राजेश भंडारी के नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही नियुक्तियों की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लगी उन्होंने प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर तीनों ही पदाधिकारियों ने दी गई जिम्मेदारियों पर प्रदेश और जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहां की जो जिम्मेदारियां कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरी करेंगे।

और सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे नव नियुक्त पदाधिकारियो ने कहां की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा आम जनता के हितों के लिए वचन पत्र में किए गए वचनों से आम जनता को अवगत कराकर जावद विधानसभा क्षैत्र सहित प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का काम करेगे।

नियुक्त तीनों ही पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें हर हाल में पार्टी संगठन को मजबूत करना है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयार होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराना है। और कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ प्रदेश कांग्रेस ने जिम्मेदारियां सौंपी है उन्हें आप सब लोगों के सहयोग से सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करते हुए पूरा करेंगे।

Related Post