Latest News

जावरा नयागांव टोल कंपनी ने माननखेड़ा टोल की 12वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई

Neemuch Headlines May 5, 2023, 9:03 pm Technology

जावरा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माननखेड़ा टोल के सभी कर्मचारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ टोल की वर्षगांठ मनाई।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मई 2023 को जावरा नयागाव टोल कम्पनी के माननखेडा टोल पर 12 वी वर्षगाठ मनायी गयी। जिसमे स्टाफ का मनोबल बढाने हेतू बेस्ट एम्प्लोयी अवार्ड देकर उन्हे सम्मानित भी किया गया।

कर्मचारियो को अपने योग्य कार्य के प्रति दिशा निर्देश वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश वी चान्द्रायण के द्वारा दिया गया।

इस कार्यक्रम मे नयागाव तथा पिपलिया मंडी टोल के अधिकारी सहित पुलिस थाने के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियो ने इस कार्यक्रम मे भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी टोल प्रबंधक द्वारा दी गई।

Related Post