Latest News

जिले के क्रांतिकारी पत्रकार युवा तुर्क आशीष बंग माहेश्वरी को मिला राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2023

Neemuch Headlines May 5, 2023, 9:00 pm Technology

नीमच। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन "प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत" द्वारा 03 मई 2023 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार, लेखक, साहित्यकार गण को सम्मानित किया गया।

इसी श्रंखला में महाकाल एक्सप्रेस के संपादक क्रांतिकारी पत्रकार, युवा तुर्क आशीष बंग माहेश्वरी को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस वर्ष का राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत" की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि श्री आशीष बंग माहेश्वरी मध्यप्रदेश के विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं में संपादन, प्रसारण का कार्य कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के फलस्वरूप संगठन द्वारा डिजिटल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक का दायित्व भी सौंपा गया है। श्री बंग मानव अधिकार के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं।

उनको सूचना अधिकार अधिनियम के कार्यकर्ता के रूप में जिला नीमच ही नही वरन संपूर्ण मध्यप्रदेश में पहचाना जाता है। आरटीआई एक्टिविस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उनको सूचना का सारथी सम्मान से भी नवाजा जाएगा।

Related Post