Latest News

जिला पुलिस नीमच ने कक्षा 9 से 12 वी तक के छात्रों को विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा दिलाया केरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन

Neemuch headlines May 4, 2023, 9:44 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश उईके के नेतृत्व में जिला पुलिस बल नीमच द्वारा पुलिस परिवारों के कक्षा 9 वी से 12 वी तक के बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत् रखते हुऐ केरियर काउंसलिग कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 04.05.2023 को स्थानीय टाऊन हॉल नीमच में किया गया।

केरियर काउंसलिग कार्यक्रम के दौरान मनोवैज्ञानिक चिकित्सक जिला चिकित्सालय नीमच डॉक्टर स्वाति वधवा, चार्टर्ड अकाउंटेंट हर्षल बिंदल, जिला शिक्षा विभाग डॉक्टर अक्षय बाबल, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती कमला चौहान, डायरेक्टर अचीवर्स अकैडमी नीमच संजय श्रीवास्तव, रोजगार कार्यालय नीमच से रिशब नामदेव नशा मुक्ति केंद्र नीमच से मनोविज्ञानी जीवन तिवारी द्वारा छात्रों को उनके उचित केरियर के चुनाव के लिए जानकारी दिये जाने के साथ ही तनाव को दूर करने एवं नशें से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी गई।

केरियर काउंसलिग कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश उईके, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर विशेषज्ञ - डॉक्टर स्वाति वधवा, हर्षल बिंदल, डॉक्टर अक्षय बाबल, श्रीमती कमला चौहान, संजय श्रीवास्तव, रिशब नामदेव, जीवन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के छात्र/छात्रा एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

Related Post