Latest News

वित्त मंत्री देवड़ा की एक और बड़ी सौगात, मल्हारगढ़ में स्थाई अनु विभाग स्वीकृत

Neemuch headlines May 4, 2023, 9:25 pm Technology

मल्हारगढ़। करोड़ों अरबों रुपए के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने वाले क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के वित्त वाणिज्य कर प्रौद्योगिकी आर्थिक योजना सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने लंबे अरसे से फाइलों में अटकी एक जोरदार सौगात मल्हारगढ़ तहसील वासियों को दी है।

क्षेत्र के प्रति सदैव जागरूक भूमिका निभाने वाले देवड़ा ने कैबिनेट की बैठक में मल्हारगढ़ को स्थाई अनु विभाग कार्यालय की स्वीकृति प्रदान करवा दी हैम जिसमें पटवारी हल्का 1 से 109 समाविष्ट होंगे तथा 11 पद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वीकृत किए गए हैं। देवड़ा की वास्तव में एक बहुत बड़ी सौगात इस क्षेत्र वासियों के लिए कारण अनुविभाग कार्यालय वर्षों से फाइलों में बंद था एवं देवड़ा की वजह से ही पुनः इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थाई अनुभाग कार्यालय की मल्हारगढ़ को सौगात मिली है। इधर स्थाई अनु विभाग कार्यालय की कैबिनेट में स्वीकृति होने पर क्षेत्र की विधायक प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ तहसील वासियों की ओर से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

वहीं क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विकास कार्यों के प्रति जागरूक जनप्रतिनिधि जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।

Related Post