Latest News

गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति का प्रतीक, जीव दया गोसेवा अभियान गौमाता को कराया आहार

Neemuch Headlines April 28, 2023, 9:42 pm Technology

नीमच। जैन सोशल ग्रुप नीमच संस्कार के बंधुत्व से संस्कार के लक्ष्य के अनुपालना में पदाधिकारियों द्वारा जीव दया का संकल्प के अनुपालन में श्री नेमिनाथ गौशाला सोनियाणा में पहुंचकर गायों को हरा चारा 28 अप्रैल शुक्रवार सुबह 8ः30 बजे जैन सोशल ग्रुप संस्कार द्वारा आओ मूक प्राणियों के प्रति जीव दया का संकल्प ले और भीषण गर्मी में इन्हें आहार उपलब्ध कराएं अभियान के अंतर्गत जीव दया के प्रकल्प में झांझरवाडा- धामनिया के समीप नेमिनाथ गौशाला में गायों को भीषण गर्मी में हरा चारा का आहार प्रदान किया गया.

जिसके धर्म लाभार्थी महेश जैन इंदिरा नगर थे। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश आंचलिया ने कहा कि गौ माता की सेवा करना भारतीय सभ्यता और संस्कृति है हम सब का कर्तव्य होना चाहिए कि कम से कम एक एक गौ माता की सेवा हम अवश्य करें।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनोज नागोरी, प्रदीप ओसवाल,, सुंदर तातेड, राजेश कच्छारा, नीरज लसोड, सिद्धार्थ कटारिया, सुनील मोगरा आदि ट्रस्ट मंडल एवं सदस्यों ने गौशाला उपस्थित हो कर जीव दया का पुण्य लाभ ग्रहंण किया।

Related Post