ब्राह्मण समाज ने अपने आराध्य देव की निकाली भव्य शोभायात्रा, शहर के प्रमुख मार्गों से निकले भगवान परशुराम

अभिषेक गुप्ता April 24, 2023, 12:13 pm Technology

रामपुरा। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव के अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान रामपुरा नगर में ब्राह्मण समाज ने अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम की पूजा आरधना करते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा जगदीश मंदिर से प्रारंभ हुई जो छोटा बाजार सूरज घाट लालबाग शिवाजी चौराहा चामुंडा माता होते हुए स्वर्णकार मांगलिक भवन पहुंची शोभायात्रा के अंत में स्वर्णकार मांगलिक भवन में भगवान परशुराम जी की आरती उतारकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में सकल ब्राह्मण समाज जन मौजूद रहे।

Related Post