Latest News

परशुराम जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या, बच्चों से लेकर बड़ों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Neemuch Headlines April 23, 2023, 6:33 pm Technology

नीमच। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ एवं श्री परशुराम मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में आयोजित अष्टम परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य 22 अप्रेल को शाम 4 बजे से अटल बिहारी बाजपेयी सभागृह टाउन हॉल में संस्कृत श्लोक, फैंसी ड्रेस व एकल, युगल एवं सामुहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों सर्वश्री जगदीशचंद्र जोशी, प्रमोदजी पंत, श्यामप्रसाद शर्मा (जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संगठन) गौड़ ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष गजेंद्रशर्मा, भरत लाल शर्मा, सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शैलश जोशी, मन्दिर समिति के अध्यक्ष योगेश पंत, महिला अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, जन्मोत्सव के संयोजक इन. राजेश चतुर्वेदी, अलका पारीक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सरस्वती वंदना श्रीमती दर्शना जोशी एवं श्रीमती दर्शना शर्मा ने तथा गणेश वंदना मुस्कान शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। इस सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति, लोक परंपरा और भक्ति से ओतप्रोत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, व सामुहिक नृत्य तथा संस्कृत श्लोक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कविश, अशिका, ख्वाहिश, विवान, आभा, जीविशा, वियान, तनिष्का, जासमीन, विराट, मनन, प्रियंका, आरव, विधि, पुण्य, पुंज, निशिता, हर्षल ने भाग लिया।

श्लोक प्रतियोगिता में राघवी, ख्वाइश, काव्या, ध्रुवी, पुण्य, आभा डोरिया, प्रियंका, राघव, हर्षल मेहता, जीविका शर्मा, पुण्य शर्मा, पूजा शर्मा, अंशिका, हर्षित, आराध्य, कृष्णकांत, गौरी प्रतिभागी रहे। नृत्य प्रतियोगिता में वेदरति व्यास, परली पंत, अंशिका, दृष्टि, वैभवी, चारु, प्रियंका, नित्या, हर्षिल, गौरांगी, विधि, कान्हा, यशस्वी, नेहा, संकल्प, आभा, प्रतिज्ञा, रूद्राक्षी, वैष्णवी, आराध्या, मनस्वी, निखिल, तनिष्का, वियान, लक्षिता, प्राची, वृत्तिका, मुद्रिका, वेदांगी, अंजू, सावी, गौरव, मानवी, पुण्य व पुंज शर्मा, जासमीन, जीविशा, मिशिका, दर्शना, मीनाक्षी शर्मा, तनिष्का, दिव्यांशी, वानी, ज्योति नागदा आदि ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक श्रीमती संगीता जोशी, सुश्री डॉ वर्षा शर्मा, श्रीमती रमा गोयल गौरव पारीक एंव श्री मनीष शर्मा थे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ये रहे विजेता :-

0 से 8 वर्ष समूह में आभा डोरिया प्रथम, वाणी अवस्थी द्वितीय व ख्वाहिश त्रिवेदी तृतीय रहे। 9 से 12 वर्ष समूह में मनन शर्मा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व विधि शर्मा तृतीय रहे।

संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में ये रहे विजेता :-

0 से 8 वर्ष आयु समूह में काव्या पारीक प्रथम, गौरी शर्मा द्वितीय तथा कृष शर्मा तृतीय रहे। 9 से 12 वर्ष आराध्या पाराशर प्रथम, राघव पारीक द्वितीय व प्रियंका शर्मा तृतीय रहे। 13 से 18 वर्ष समूह में कर्तव्य वेद तथा 19 से अधिक समूह में मधु शर्मा व भावना शर्मा विजेता रहे।

एकल नृत्य प्रतियोगिता के विजेता :-

0 से 8 वर्ष में मुद्रिका पारीक प्रथम, नित्या ओझा द्वितीय तथा पर्ली पंत तृतीय रही। 9 से 12 वर्ष में वेदरति व्यास प्रथम, वेदांगी पंत द्वितीय, सावी पारीक तृतीय रहे। 13 से 18 वर्ष में यशस्वी शर्मा प्रथम, यशस्वी शुक्ला द्वितीय, सुहानी पुरोहित तृतीय रहे। 18 वर्ष से अधिक में दर्शना शर्मा प्रथम, चेतना शर्मा द्वितीय, अंजू शर्मा तृतीय रहे। युगल नृत्य 0 से 8 वर्ष में तनिष्का-वियान प्रथम व मानवी-गौरव द्वितीय रहे। 9 से 12 वर्ष में चारू-लक्षिता प्रथम व सावी-मुद्रिका द्वितीय रहे।

समूह नृत्य में तनिष्का, वियान, दिव्यांशी व वाणी विजेता रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी श्री संतोष चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिहार ने कहा कि ब्राह्मण सदा से समाज का मार्गदर्शक रहा है तथा अन्य समाजों को सदा से ब्राह्मणों का आशीर्वाद मिलता रहा है। श्री चोपड़ा ने कहा कि ब्राह्मण सदा पूज्यनीय है समाज को दिशा देने का कार्य ब्राह्मण ही करता है।

अतिथियों का स्वागत सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष शैलेष जोशी व सचिव दीपक शर्मा एडवोकेट, परशुराम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष योगेश पंत व सचिव मनोज शर्मा एडवोकेट, महिला मंडल अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी सचिव मधु चतुर्वेदी,सांस्कृतिक सचिव भावना पंत व प्रमिला जोशी एवं आयोजन के संयोजक इंजी. राजेश चतुर्वेदी, कपिला पारीक सहसंयोजक नवल शर्मा, सागरमल नागदा, मनोज शर्मा, ज्योति शर्मा, मीनाक्षी शर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधु चतुर्वेदी,दीपक शर्मा, व अवनी सहारिया ने किया अंत में आभार परशुराम मंदिर निर्माण समिति के सचिव मनोज शर्मा एडवोकेट ने व्यक्त किया।

Related Post