Latest News

कुकड़ेश्वर नगर में भगवान परशुराम जंयती पर हर्षोल्लास से निकला चल समारोह

विनोद पोरवाल April 22, 2023, 7:44 pm Technology

कुकडेश्वर। भगवान श्री परशुराम जी की जन्म जयंती अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर नगर के ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव की जयंती बड़ी आस्था व श्रद्धा के साथ धूमधाम पूर्वक मनायी। ब्राह्मण मंदिर से पूजा अर्चना महाआरती के बाद भव्य चल समारोह बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ भगवान जी का रथ एवं श्री परशुराम जी की भव्य झांकी के बड़ी संख्या में महिला पुरुष भगवान परशुराम के जयघोष के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकले उक्त अवसर पर ब्राह्मण मंदिर पर कई आयोजन भी हुए।

चल समारोह का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया नगर में चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन मुस्तेद थे।

आस्था व श्रृद्धा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।

Related Post