Latest News

अंसारी (मोमिन) समाज के युवाओं ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया

हबीब राही April 20, 2023, 9:41 pm Technology

जावद। रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा अलग-अलग दिनो में रोजा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। यु तो नगर की सभी मस्जिदों में रमजान के माह में रोजे इफ्तार का आयोजन होता रहता है, लेकिन कुछ खास लोगो द्वारा एवं खास दिनों में मस्जिदों में ज्यादा से ज्यादा लोगों का इफ्तार करवाया जाता है एवं भोजन का आयोजन भी किया जाता है।

पुर्व पार्षद शाकिर अंसारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की गुरूवार को अठ्ठाईसवें रोजे के दिन अंसारी (मोमिन) समाज के युवाओं ने रोजा इफ्तार का आयोजन खुर्रा चौक स्थित मोमिन मोहल्ले में किया। यहां पर समाजजनो की संख्या अधिक होने से मोहल्ले में ही लम्बा फर्श बिछा कर इफ्तार का आयोजन किया। इस आयोजन में महिलाओं की भी अधिक संख्या रही। इफ्तार से पहले समाजजनो ने भारत में अमन चैन व शांति की प्रार्थना की। मगरिब की नमाज के बाद भोजन का आयोजन भी किया। शुक्रवार को 29वा रोजा है अगर शुक्रवार शाम को चांद दिख जाता है तो सभी मुस्लिम समाजजन शनिवार को ईद मनाएंगे, मौसम खराब होने से चांद नहीं दिखा तो ईद रविवार को ही मानाई जाएगी। जावद नगर में बाजारो में रोनक देखने को मिली सभी ईद की खरीदी करने बाजारों में नजर आने लगे है।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post