Latest News

नगर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज

प्रदीप जैन April 20, 2023, 7:44 pm Technology

विद्यार्थी देश का भविष्य है बच्चे अभी से मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो देश का भविष्य मजबूत होगा - अशोक सोनी विक्रम

खेलों से ही बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है -सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी

सिंगोली। गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया बगड़ा उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़ राजकुमार मेहता निर्मल कुमार जैन युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद जीवन बलाई, वरिष्ठ पार्षद कमल कुमार शर्मा, लता देवी,पार्षद प्रतिनिधी संजय सुथार की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है बच्चे अभी से मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो देश का भविष्य मजबूत होगा और कहा कि खेलों से ही ग्रामीण प्रतिभाओं में निखार आता है उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी ने कहा कि खेलों से बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है विभिन्न खेलों के माध्यम से ही कई ग्रामीण प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनों में देश प्रदेश और ग्राम का नाम रोशन किया है

श्री जोशी ने कहा कि पालक और शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों के प्रति भी आकर्षित करें और समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करते रहे खेल महोत्सव में संकुल के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालय के बालक बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें मैराथन कबड्डी सितोलिया रस्साकस्सी खो खो का आयोजन किया गया जिसमें गोल्ड और सिल्वर मेडल व सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम के दौरान शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य सहित शासकीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post