Latest News

भाजपा युवा मुखर्जी मंडल ने गांव में लगाई पंचायत चौपाल

Neemuch Headlines April 17, 2023, 10:07 am Technology

नीमच। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को अपनी पार्टी की विचारधारा और अपनी सरकार के काम के आधार पर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए प्रदेशभर में संगठन के आह्वान पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मुखर्जी मंडल मनासा के देवरी खवासा एवं आतरी माताजी पंचायत में युवा चौपाल लगाई गई। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुखर्जी मंडल द्वारा युवा चौपाल आयोजित की गई जिसमें मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी प्रखर दवे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव तिवारी भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राजेश लड़ा युवा मोर्चा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मोनू चौधरी युवामोर्चा कोषाध्यक्ष हिमांश खटीक मंचासीन रहे। अतिथियों ने पित्र पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण के साथ युवा चौपाल का शुभारंभ किया गया। जिसमें नवीन मतदाताओं के समक्ष अपनी बात विचार-विमर्श के साथ रखी गई और अधिक से अधिक भाजपा संगठन से जुड़ने एवं शिवराज के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए आव्हान किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रवीण शर्मा महामंत्री दीपक ग्वाला उपाध्यक्ष तरुण सराह उपाध्यक्ष रवि पाटीदार मंडल मंत्री भूपेंद्र गुर्जर कोषाध्यक्ष सतीश जी पोरवाल मंडल मंत्री युवराज सिंह नीमच मुखर्जी मंडल महामंत्री श्रेयांश जोशी दशरथ खाटवा एवं नव मतदाता उपस्थित रहे नव मतदाताओं का स्वागत अतिथियों द्वारा किया गया। युवा चौपाल का संचालन मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम की व्यवस्था मंडल महामंत्री प्रवीण शर्मा द्वारा की गई एवं देवरी खवासा चौपाल आभार भूपेंद्र गुर्जर ने माना एवं आतरी माताजी चौपाल का आभार सतीश पोरवाल ने माना।

Related Post