Latest News

छात्राओं के साथ शिक्षक ने की छेडखानी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, जल्द होने वाला था रिटायर्ड

विनोद पोरवाल April 14, 2023, 10:19 pm Technology

कुकडेश्वर। समीपस्थ ग्राम हतुनिया में शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया हैं। मामले में छात्राओं ने परिजनों के साथ थाने पहुचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्राओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी पास्को एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में जानकारी देते हुए कुकडेश्वर थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि गांव हतुनिया के शासकिय माध्यमिक विद्यालय की दो नाबालिंग छात्राओं ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की विद्यालय के शिक्षक कैलाश पिता भुवानीलाल हाड़ा उम्र 62 वर्ष निवासी मनासा ने स्कुल समय के दौरान अस्लील हरकत करते हुए छैड़खानी की। बालिकाओं की शिकायत पर उनके बयान दर्ज कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक इसी माह शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त होने वाला था। और शिक्षक ने छात्राओं के साथ छेड़खानी जैसी घिनौनी हरकत कर गुरु शिष्य के रिस्ते को शर्म सार किया।

Related Post