Latest News

तिरुपति नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा बुधवार से

neemuch headlines April 10, 2023, 8:52 pm Technology

नीमच! सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद पंडित शंकरजी शास्त्री के मुखारबिन्द से बुधवार 12 अप्रेल 23 से 18 अप्रेल 23 तक तिरूपति नगर, मनासा रोड़ नीमच पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ज्ञान गंगा की अमृत वर्षा के साथ होगा।

श्री सांवरिया सेठ आयोजक मण्डल के आतीश गौड़, नंदकिशोर धाकड़, अनिल तोतला, रूपेश शर्मा, प्रेमचंद्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से बताया कि कथा के प्रथम दिवस 12 अप्रेल को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा के साथ भागवत का शुभारम्भ होगा।

तत्पश्चात प्रातः 11 बजे देव मण्डल स्थापना, दोपहर 3 बजे पौथी पूजन, द्वितीय दिवस गुरूवार 13 अप्रेल को नारद चरित्र, सतीमाता कथा, तृतीय दिवस शुक्रवार 14 अप्रेल कपिल मुनि कथा, ध्रुव चरित्र अजामील आख्यान, चतुर्थ दिवेस शनिवार 15 अप्रेल नृसिंह अवतार, वामन अवतार, श्री रामचरित्र, श्री कृष्णा जन्म, पंचम दिवस रविवार 16 अप्रेल श्रीकृष्ण लीला, नन्द उत्सव श्री गोवर्धन लीला, षष्ठम दिवस सोमवार 17 अप्रेल कंस वध एवं रूकमणि विवाह, सप्तम दिवस मंगलवार 18 अप्रेल सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, कथा पूर्णाहुत के साथ सम्पन्न होगी।

Related Post