धाकड़ सर्विस सेंटर वाले यश धाकड़ का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से की जा रही पैसे की डिमांड रहे सावधान

Neemuch headlines April 8, 2023, 9:17 pm Technology

नीमच। पिछले कई दिनों से एक चलन सा चल गया है जहां लोग अचानक व्हाट्सएप पर अपने चिर परिचित लोगों के मैसेज देखते हैं।

जिसमें सामने वाला हैकर्स व्यक्ति परेशानी में होने पर हॉस्पिटल में होने का हवाला देकर पैसे की मांग करता है। ऐसे में मिलने वाले इष्ट मित्र बिना जांच पड़ताल किए उनके खाते में पैसे डाल देते हैं और ऐसे में व ठगी का शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आज नीमच धाकड़ सर्विस सेंटर के प्रोपराइटर यश धाकड़ के साथ हुआ जहां उनके फोटो की डीपी लगा कर मोबाइल नंबर 86176 50578 से अनजान हैकर्स द्वारा यश धाकड़ के मोबाइल नंबर वाले मित्रों से डिमांड की जा रही है।

यश धाकड़ ने नीमच हेडलाइंस के माध्यम से समस्त चीर परिचित मित्रों से निवेदन किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर पैसे की डिमांड की जाती है तो मेरे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मुझे फोन कर सूचित करें एवं किसी भी प्रकार से पैसों का लेनदेन ना करें।

Related Post