Latest News

सिंगोली अफीम तौल केंद्र पर पहुँचे सासंद सुधीर गुप्ता, किसानो से की मुलाकात, अधिकारियो से ली जानकारी

प्रदीप जैन April 7, 2023, 2:29 pm Technology

हमारी सरकार का हमेशा प्रयास रहता की किसानो को उनकी उपज का उचित मुल्य मिले- सासंद सुधीर गुप्ता

सिंगोली। स्थानीय छत्रीबाग मांगलिक भवन पर विगत कुछ दिनो से चल रहे अफीम तौल केन्द्र पर हर रोज अपनी बारी के हिसाब से क्षैत्र के अफीम उत्पादक किसान पहुंच रहे है।

अफीम तौल केंद्र पर नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियो की लम्बी टीम अफीम काश्तकार की अफीम तौल का काम कर रही है। शुक्रवार सुबह क्षैत्र के सासंद सुधीर गुप्ता सिंगोली मे चल रहे अफीम तौल केन्द्र पर पहुंचे और अफीम काश्तकारो से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को सुना और उनकी बात को केन्द्र तक पहुंचाने की बात कही अफीम तौल केन्द्र पर पहुंचे सासंद सुधीर गुप्ता ने किसानो और पत्रकारो से बात करते हुए कहा की केन्द्र की सरकार गांव गरीब और किसानो की सरकार है जो हमेशा गांव गरीब और किसानो की चिन्ता करती है। साथ ही किसानो को उनकी उपज का उचित मुल्य मिले ऐसा प्रयास भी करती है। इतना ही नही केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसानो पर आई प्राकृतिक आपदा के समय भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है।

गुप्ता ने तौल केन्द्र पर उपस्थित नारकोटिक्स अधिकारी से भी चर्चा की और पुरी जानकारी लेते हुए किसानो को किसी प्रकार की कोई तकलीफ परेशानी ना हो इस बात के निर्देश दिए। अफीम तौल केन्द्र का निरिक्षण करने के पश्चात डाकबंगले ( विश्राम गृह ) पर पहुंचे जहां पर पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के अलावा उपस्थित आमजन से भी रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुना और संबंधित अधिकारियो को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सासंद गुप्ता के दौरे के दौरान जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधी शम्भूलाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया डिकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड सासंद प्रतिनिधी शिवम राजपुरोहित निशांत जोशी वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश मुंदडा सुगन लाल धाकड देवीलाल धाकड़ बाबुलाल धाकड़ प्रभा सुराणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जैन समाज सहित नगर के नागरिको का प्रतिनिधी मंडल मिला सासंद गुप्ता से :-

स्थानीय जैन समाज सहित नगर के नागरिको का एक प्रतिनिधी मंडल ने सासंद गुप्ता से मुलाकात कर यहां पर राष्ट्र संत कमल मुनी कमलेश की प्रेरणा से बनने वाले पक्षी विहार स्तंभ के संबंध मे चर्चा करते हुए सहयोग की बात रखी इस पर सासंद महोदय ने एक लाख रुपए पक्षी विहार स्तंभ के लिए तथा एक लाख रुपए 120 काॅलोनी के बाहर बन रहे शिव मंदिर के लिए एवं तीन लाख रुपए मुक्तिधाम विकास के लिए देने की घोषणा की।

Related Post