Latest News

कार्यकर्ताओ ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, संस्थापक नेताओ के चित्र पर पुष्प अर्पित किए

प्रदीप जैन April 6, 2023, 8:15 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर 6 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओ ने विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जोश खरोश के साथ मनाया। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर नेताओ और कार्यकर्ताओ ने संस्थापक नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओ के बीच बोलते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया ने बताया की हम जिस पार्टी के कार्यकर्ता हे वो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होकर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत राजनैतिक दल की गिनती मे आती है। भाजपा ही एक ऐसा दल हे जहां फर्श का व्यक्ति अर्श पर ओर अर्श का व्यक्ति फर्श पर आ सकता है यह दल कार्यकर्ताओ पर आधारित दल है इसके संस्थापक नेताओ ने अंतिम व्यक्ति तक की चिंता का लक्ष्य लेकर इसका गठन किया जिसे इसके नेताओ ने हमेशा धरातल पर उतारा है। आज भाजपा नित सरकारे अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए सबके उत्थान का काम कर रही है।

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड पार्षद सुनील सोनी पार्षद प्रतिनिधी संजय सुतार,विकास सेन राकेश जोशी आदित्य लसोड़ मुकेश धाकड़ लाला सोनी चुन्नीलाल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post