Latest News

कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच में पदभार संभाला

Neemuch headlines April 6, 2023, 7:11 pm Technology

नीमच। नवागत कलेक्टर दिनेश जैन ने 06 अप्रैल गुरुवार को नीमच जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद का पदभार संभाल लिया है अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने उन्हें पदभार सौंपा ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा नीमच में पदस्थ कलेक्टर मयंक अग्रवाल का स्थानांतरण दमोह जिले में कर दिया गया है नवागत कलेक्टर दिनेश जैन इसके पहले शाजापुर जिले के कलेक्टर के पद का दायित्व संभाल चुके हैं शासन द्वारा उन्हें नीमच जिला कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री दिनेश जैन पूर्व में नीमच जिले में अनुभागीय राजस्व अधिकारी के रूप में मनासा उपखंड एवं जावद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नीमच जिले में कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करते समय अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नेहा मीना जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण :- नवागत कलेक्टर दिनेश जैन ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।

एवं अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति एवं विभिन्न विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Post