Latest News

हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर प्रशासनिक अधिकारियो ने वाहन फ्लैग मार्च निकाला

प्रदीप जैन April 5, 2023, 9:46 pm Technology

सिंगोली। नगर मे हनुमान जन्मोत्सव एवं अन्य पर्वो को लेकर हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियो ने थाना प्रभारी कैलाश चौहान एवं प्रभारी तहसीलदार के नेतृत्व मे पुलिस थाने से नगर मे वाहनो के साथ फ्लैग मार्च निकाला जो पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए पुनः पुलिस थाना परिसर पहुंचा। नगर मे पर्व त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाए ऐसा संदेश प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियो ने दिया। नगर मे कानून व्यवस्था पुरी तरह चाक चौबंद रहे इसके लिए प्रशासन पुरी तरह सक्रिय ओर मुस्तैद है।

Related Post