मनासा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगभग 25 से 30 लोग घायल, बड़ी अनहोनी होते टली

मंगल गोस्वामी April 5, 2023, 3:34 pm Technology

मनासा। नीमच जिले के मनासा तहसील के ग्राम चपलाना में आज फिर एक और दर्दनाक हादसा हुआ जहां विवाह समारोह का सामान लेने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में 25 से 30 लोग सवार थे,

इस दौरान ट्रैक्टर की ट्राली असंतुलित हो गई और पलटी खा गई। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 सभी घायल बंजारा समाज के बताये जा रहे है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशासन सहित अन्य लोग एकत्रित हो गए। घायलों को 34 एंबुलेंस के माध्यम से आनन-फानन में मनासा चिकित्सालय लाया गया जहां कुछ की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी अनहोनी की घटना सामने नहीं आई है।

Related Post