Latest News

भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर पक्षी विहार का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ

प्रदीप जैन April 4, 2023, 9:00 am Technology

सिंगोली। हांल ही मे यहां पर पधारे राष्ट्रीय संत कमल मुनी कमलेश से मिली सद प्रेरणा को लेकर स्थानीय श्रावको ने नगर मे पक्षी विहार स्तंभ बनाने का निर्णय लेते हुए इसके लिए दो लाख रूपए से अधिक की राशी एकत्रित हो गई

और आज भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर सिंगोली-तिलस्वां मार्ग पर स्थित 120 काॅलोनी के बाहर मुख्य मार्ग पर पक्षी विहार स्तंभ का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अथिति भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड ब्लाॅक कॉंग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश सोनी प्रशांत मलिक सुनिल सोनी पार्षद राजेश भण्डारी बाबुलाल धाकड़ फुसरियां संघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र नागौरी नाथुलाल गांधी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

इसके अलावा महिला मंडल की महिलाए ओर श्रावक एवं काॅलोनी वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे उपस्थित अथितियो के हाथो पक्षी विहार का भूमि पूजन वरिष्ठ पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया।

Related Post