Latest News

आज मेष सहित इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, जानें शनिवार का दिन आपका कैसा बीतेगा

Neemuch headlines February 25, 2023, 8:04 am Technology

मेष राशि :-

थोड़ा भावुक हो सकते हैं आप मेष राशि के लोगों के विचारों में आज बदलाव आ सकता है। आज आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं। किसी व्यक्ति को देखकर आपके मन में सहानुभूति प्रेम और परोपकार की भावना पैदा होगी। साथ ही आज आप धार्मिक रूप से भी काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। हालांकि, आपको धन इकट्ठा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ कुछ सुखद पल बीताएंगे। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती की पूजा करें उन्हें आज श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

वृषभ राशि :-

आमदनी के अनुसार करें खर्च वृषभ राशि वालों के लिए दिन परेशानी में डालने वाला रहेगा। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च करने की सोचें तो समझदारी है, नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आप किसी स्वार्थी रिश्ते में फंस सकते हैं। जिससे आपको धोखा भी मिल सकता है। आज अपनी जमा पूंजी को बचाएं। किसी पर भी आंखे बंद करके भरोसा न करें। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। आज गरीब लोगों को भोजन कराएं।

मिथुन राशि :-

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना मिथुन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कराने वाला है। आज आपको अपने कामकाज में किसी तरह का बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही आज आपकी बातें लोगों का दिल जीत सकती हैं। आप लोगों के बीच अपनी जगह बनाकर और अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि करके खुश दिखाई देंगे और अपने जीवन में सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की जरूरत है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का रोज पाठ करें।

कर्क राशि :-

परिवारिक जीवन रहेगा सुखद कर्क राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति को देखते हुए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपके घर आपको कोई दूर या पास का संबंधी आपके घर में कुछ दिन के लिए रहने के लिए आ सकते हैं। इतना ही नहीं मेहमान भी लंबे समय तक रहने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय आप अपने कर्तव्य के साथ-साथ सम्मान और सत्कार की सभी कामनाओं को पूरा करते रहेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह राशि :-

कार्यक्षेत्र में आएंगी परेशानियां सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से काफी उतार चढ़ाव लेकर आएगा। अगर आप भी युवा हैं और अभी भी अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो उसी काम को करने का मन बना लें, जिसमें आपको आत्म-सम्मान मिले, नहीं तो आप नुकसान में रह जाएंगे। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए थोड़ी परेशानी लेकर आ सकता है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में समझदारी से आगे बढ़ें। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

कन्या राशि :-

मन रहेगा प्रसन्न कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का सोच सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको संतान की तरफ से सुख मिल सकता है। फिलहाल, आप अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे। किसी जानकार मित्र की सलाह से आपके बिगड़े हुए काम आज पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को कोई भी दूर कर सकता है। आपको समय का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि :-

चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी आप अपने कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। सफलता पाने के लिए आज आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। शाम को आप अपने पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। आज किसी जरुरमंद व्यक्ति को वस्त्र और भोजन दान करें।

वृश्चिक राशि :-

अपने कार्य पर रखें नजर वृश्चिक राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने बिखरे हुए कारोबार को दोपहर तक ठीक से समेट लें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि फिर आज आपको घर के कामों से समय नहीं मिल पाएगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज के दिन आपको विशेष रूप से अपने व्यापार व्यवसाय पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से नुकसान होने की संभावना है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज मंदिर में जाकर चावलों का दान करें।

धनु राशि :-

अपने काम निपटाने की कोशिश करें धनु राशि के लोगों को आज इस बात को मन में रखना है कि भगवान भी उसी की मदद करता है जो अपनी मदद खुद करते हैं। इसलिए अपने सारे काम भगवान भरोसे न छोड़े। वरना आपको परेशानी हो सकती है। अपने काम खुद निपटाने की कोशिश करें। आपको अपने और अपने परिवार के काम को जिम्मेदारी से पूरा करना चाहिए ताकि आपका मन शांति से भर जाए। घर के किसी जरुरी काम को करने के लिए आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी के मंत्रों का जप करें।

मकर राशि :-

पारिवारिक जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा मकर राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप किसी से टकराव न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। देखा जाए तो आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिखाई दे रहा है। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाय।

कुंभ राशि :-

कार्यक्षेत्र में चुपचाप काम करने की जरूरत कुंभ राशि के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में चुपचाप काम करने की जरूरत है। वरना आपको आज हानि होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं। इसलिए आज आप जितना चुप रहकर काम करेंगे आपके लिए उतना ही दिन अच्छा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल, नई नौकरी की तलाश शुरु कर देनी चाहिए। वरना आपके पास पैसों की समस्या हो सकती है। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

मीन राशि :-

रुका धन होगा प्राप्त मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख और आराम से जीने का है। आज के दिन सारे काम आपके मन के अनुसार, बनते हुए नजर आएंगे। जिससे आपको लाभ होगा।, इतना ही नहीं आज आपको कहीं से रुके हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। आपको कोई अनोखा सुख भी मिल सकता है और आपके मौज-मस्ती और बाहर के दिन फिर से आने वाले हैं, इसलिए अपने मन को शांत रखें और अपने पारिवारिक जीवन के सुखद पलों का आनंद लें। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजी या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

Related Post