नीमच। जिले में आयोजित विकास यात्राओं के क्रम में बुधवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद जीरन में विधायक दिलीपसिंह परिहार के नेतृत्व में विकास यात्रा आयोजित की गई।
विकास यात्रा में महिलाओं, बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक कलशयात्रा निकालकर, विकास यात्रा का स्वागत किया। विधायक परिहार ने इस मौके पर शा.बा.उ.मा.वि.जीरन में नवीन कम्प्यूटर कक्ष का फीता काटकर, शुभारम्भ किया तथा नगर परिषद जीरन के घर-घर कचरा संग्रहण के लिए नवीन दो वाहनों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, तहसीलदार श्री बी.एल.डाबी व अन्य एवं जीरन नगरवासी उपस्थित थे। विकास यात्रा के दौरान शासकीय कन्या उमावि जीरन में विधायक परिहार ने छात्राओं से संवाद किया और उनके विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं ओर समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।