Latest News

सांसद सुधीर गुप्ता पांचवी बार संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित

NEEMUCH HEADLINES February 20, 2023, 7:07 pm Technology

मंदसौर। प्राइम पाइंट फाउंडेशन ने 13 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए चुना है। इनमें मंदसौर क्षेत्र के भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता को भी शामिल किया गया है। सांसद सुधीर गुप्ता को 17 वीं लोकसभा की शुरुआत से शीतकालीन सत्र 2022 के अंत तक प्रश्नों, निजी सदस्यों के बिलों और सदस्यों की बहस में संचयी प्रदर्शन के आधार पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व भी सांसद सुधीर गुप्ता चार बार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित हो चुके है।

संसद रत्न अवार्ड राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य की अध्यक्षता और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की सह अध्यक्षता में प्रतिष्ठित सांसदो और नागरिक समाज की जूरी समिति ने नामित किया है। संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए लोकसभा के आठ और राज्यसभा के पांच सांसद के साथ ही दो विभागों से संबंधित स्थायी समितियाँ और एक सांसद विशेष पुरस्कार श्रेणी के तहत नामित किया गया है। प्राइम पाइंट फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष श्रीनिवासन ने बुधवार को बताया कि संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए की गई थी। उन्होंने स्वयं 2010 में चेन्नई में पुरस्कार समारोह का पहला संस्करण लॉन्च किया। अब तक 90 सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्राप्त किया है।

पुरस्कार समारोह का 13वां संस्करण शनिवार, 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 13वां संस्करण इतिहास रचेगा क्योंकि इसने पुरस्कारों की शताब्दी को पार कर लिया है। सांसद सुधीर गुप्ता को लोकसभा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर यह संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

Related Post