15 वें दिन 8 गांवों में पहुंची विकास यात्रा, 93.39 लाख के लोकार्पण व 149.19 के भूमिपूजन संपन्न

Neemuch headlines February 20, 2023, 6:06 pm Technology

नीमच। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र मनासा में विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के नेतृत्व में विकास यात्रा 15 वें दिन 8 गांवों में पहुंची। इन गांवों में 93.39 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व 149.19 के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

विधायक मारू ने ग्रामीणों से संवाद किया और प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सोमवार को ग्राम देवरी खवासा से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक मारू ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गांव में कलश यात्रा निकली। मारू ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी के नेतृत्व में चल रहा स्वच्छ भारत मिशन अभियान गांव एवं शहर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब जगह जगह कचरे के ढेर दिखाए नहीं देते। घर घर शौचालय बन गया हैं। हर गली मोहल्ले में सीसी रोड बन चुके हे।। गांवों में कचरा वाहन घर घर पहुंच रहा है। मनासा विधानसभा में कई पंचायतों को कचरा वाहन मिल चुके है, अन्य पंचायतों को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी। विकास यात्रा के दौरान हर पंचायत में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण भूमिपूजन किया जा रहा है। देवरी खवासा में विधायक अनिरूद्ध मारू ने 3.43 लाख की लागत से बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया।

यहां कुल 24.04 के लोकार्पण एवं 76.28 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। देवरी खवासा में मारू ने अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस मौके पर श्री मुकेश डांगी, विधायक प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग, राकेश पाटीदार, सरपंच श्रीमती शिवकन्या बाई, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विधायक मारू ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम रायसिंहपुरा में 3.65 लाख के सीसी रोड का लोकार्पण व 17.95 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। खजुरी में 8.72 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण व 24.54 लाख के कार्यो का भूमिपूजन हुआ। इसी तरह आंतरी बुजुर्ग में 12.24 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण व 14.12 लाख की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का भूमिपूजन किया गया। देंथल में 7.33 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया।

खानखेड़ी में 1.97 लाख के लोकार्पण व 3.81 लाख के भूमिपूजन हुए। कुंडला में 5.97 लाख के लोकार्पण व 12.49 लाख के भूमिपूजन किए गए। कुंदवासा में यात्रा का समापन हुआ। यहां 19.47 लाख के विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।

Related Post