Latest News

कांग्रेस नेता अहीर का जन्मदिन बड़ी धुमधाम से मनाया, भोले बाबा की सवारी में हुए शामिल हुए

Neemuch Headlines February 19, 2023, 1:27 pm Technology

जावद। प्रतिवशानुसार इस वर्ष भी महाशिववरात्रि के पावन पर्व पर कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर का जन्मदिन शनिवार को जावद विधानसभा के कई ग्रामों में उनके समर्थको द्वारा बड़ी धुमधाम से व कैक काट कर जन्मदिन मनाया। सर्वप्रथम श्री अहीर ने नीमच में किलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर दिन की शुरूआत की। श्री अहीर जावद विधानसभा के प्रसिद्ध अरावली पर्वत की गोद में बसे सुखानंद महादेव के दर्शन कर पुजा अर्चना की, उसके पश्चात तुम्बा, अठाना, खोर दरवाजा सुधीर सेन मित्र मण्डल, जावद बस स्टेण्ड, नयागांव, सरवानिया महाराज, मोरवन, जनकपुर चैराहा, रामनगर-सुठोली चैराहा, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, झांतला, (डीकेन पालीवाल जी के मंदिर), दड़ौली एवं अन्य अलग-अलग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनो ने जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। समर्थको ने फटाखे, ढ़ोल, डीजे आदि से कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का स्वागत किया, स्वागत कि दौरान ऐसा प्रतित हो रहा था कि जैसे चुनावी जनसम्पर्क चल रहा हो।

अहीर ने जन्मदिन के दौरान अलग-अलग स्थानो पर कांग्रेस पार्टी को जिताने की बात कही, जल्द ही पुरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का समय आने वाला है मध्यप्रदेश में फिर से कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। पन्द्रह महिनो की कमलनाथ सरकार की योजनाओं को भी जनता के सामने रखा एवं भाजपा की नाकामियों को भी बताया। क्षेत्र में निकल रही विकास यात्रा पर भी सवाल खड़े किए, भाजपा और मंत्री में क्षेत्र में विकास किया होता तो जनता के बीच लाव लश्कर ले कर इस तरह से विकास यात्रा नहीं निकालनी पड़ती। विकास यात्रा के दौरान सारे सरकारी अधिकारी, आंगनवाड़ी और स्कुल के बच्चो का सहयोग लेना पड़ रहा है क्योकि गांव में भाजपा की विकास यात्रा को देखने और सुनने के लिए कोई नहीं आ रहा है। रतनगढ़ में आयोजित सम्यक अभियान कांफ्रेंस कार्यक्रम में पहुंच कर भास्कर राव रोकड़े का स्वागत किया एवं उनके द्वारा दिए गए उद्धोधन को सुना। श्री अहीर का आज का दिन धार्मिक आयोजनो में भी बीता, सर्वप्रथम नीमच में भगवान किलेश्वर के दर्शन किए, सुखानंद महादेव, बटेश्वर महादेव, मोडिया महादेव, शिव मंदिर डीकेन एवं सिंगोली में भगवान भोले की शाही सवारी में शामिल हुए। कांग्रेस नेता शाही सवारी में भक्तों के साथ डीजे एवं ढ़ोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। जन्मदिन के एक दिन बाद रविवार को राजकुमार अहीर मित्र मण्डल द्वारा जावद में रावला कुआ हनुमान मंदिर पर सहभोज का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेसजन, मित्रगण एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।

इस पुरे दोरे में अहीर के साथ जावद ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पुर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, सलीम सरवारी, सुधीर सेन, भानु टेलर, राहुल अहीर, हरिश नागदा, लखन नायक, रतनगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र मंडोवरा, कार्यवाहक शंभु चारण, जनपद सदस्य प्रतिनीधी अर्जुन गुर्जर, सरपंच मदनलाल गुर्जर, अजजा ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकीरायसिंह गुर्जर, नरसिंह गौड़, रतनगढ़ ब्लाॅक युथ अध्यक्ष नितेश दायमा, ब्लाॅक महामंत्री प्रितेश भट्ट, पुर्व पार्षद मुकेश रेगर, अठाना युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस विस उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी, घनश्याम अहीर, विरेन्द्र अहीर, आकाश अहीर, सुमित अहीर, देवन्द्र (कालू) अहीर एवं हबीब राही आदि मोजूद थे।

Related Post