महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भोले बाबा की शाही सवारी, केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा शामिल हुए भोले की बारात मे

प्रदीप जैन February 19, 2023, 1:22 pm Technology

सिंगोली। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भोले बाबा भूतभावन भूतेश्वर नाथ अपनी शाही बारात के साथ निकले माता पार्वती से विवाह रचाने के लिए भोलेबाब की बारात मे मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी सपत्निक शामिल हुए। भक्तो ने भोलेबाब ओर माता पार्वती का विवाह विधि-विधान पूर्वक वरिष्ठ पंडितो के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ जिसमे विवाह करवाने के लिए मंत्री सकलेचा सपत्निक बैठे।

भोलेबाब की शाही सवारी दोपहर 1 बजे भूतेश्वर नाथ मंदिर से निकली और नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गौतमालय भवन पहुंची जहां भोलेबाब ने तोरण मारते हुए माता पार्वती से विवाह रचाते हुए माता क साथ लेकर देर रात नंदिश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहा महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे :-

अघोरी पार्टी, मस्का बेन्ड, भस्म रमय्या, पार्टी, जिले का मशहूर सांवरिया अनिल बेन्ड, 51ढोल, छोटा डीजे, बडा लाइटिंग वाला डिजे, लेजम पार्टी,सीआरपीएफ बेन्ड, झांकिया,श्याम दरबार मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे।

राज नेताओ और अधिकारियो ने भाग लिया शाही सवारी मे :-

नगर मे निकली शाई सवारी मे केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा,भाजपा प्रदेश प्रतिनिधी समंदर पटेल जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जनपद सदस्य पुरण अहिर जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गौखरू, सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, कांग्रेस नेता राजकुमार अहिर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, राजेन्द्र मंडोवरा और एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीपीओ रामतिलक मालवीय तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी थाना प्रभारी कैलाश चौहान सहित लोग उपस्थित हुए।

अनेक जगह लगी भक्तो के लिए स्टाॅले नाश्ते और भोजन की रही माकुल व्यवस्था रही :-

शाही सवारी मे भाग लेने वाले भक्तो के लिए समाजसेवी संगठनो द्वारा अनेक स्थानो पर अल्पाहार और भोजन की माकुल व्यवस्था की गई।

Related Post