शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

निर्मल मूंदड़ा February 17, 2023, 5:06 pm Technology

लगभग 5 माह तक 100 से भी अधिक छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के विभिन्न दावपैंच

रतनगढ़। मध्यप्रदेश शासन के समग्र शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आत्मरक्षार्थ हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य सुजानमल मांगरिया के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन मे 13 सितंबर 2022 से 16 फरवरी 2023 तक लगभग 5 माह तक मार्शल आर्ट ट्रेनिंग आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर मे भाग लेकर विभिन्न प्रकार के दाव पैंचो के माद्यम से आत्मरक्षा के अलग अलग गुर सीखे।इस दौरान विद्यालयीन स्टाफ एवं मैनेजमेंट के सानिध्य में पूरा प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

ज्ञात रहे कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में दिए गए इस प्रशिक्षण शिविर मे मार्शल आर्ट की स्पेशल मास्टर ट्रैनर प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान मीणा द्वारा विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के गुर विद्यालय की छात्राओं को सिखाए गए। प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय की लगभग 100 से भी अधिक छात्राओ ने बड़े ही उत्साह और लगन से इस प्रशिक्षण में भाग लिया। इस दौरान समय समय पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुजानमल मांगरिया, शिक्षक गण श्रीमती अंतिम बाला भंसाली, राकेश यादव, जगदीश सोमानी, भाग्यवंती निमावत सहित विद्यालयीन स्टाफ के द्वारा मार्शल आर्ट की मास्टर ट्रैनर एवं प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान मीणा द्वारा छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर का निरीक्षण व अवलोकन कर छात्राओं की हौसला अफजाई की गई। एवं बेहतरीन प्रशिक्षण देने पर मास्टर ट्रेनर सुश्री मुस्कान मीणा को धन्यवाद दिया गया।

Related Post