मनासा विधायक माधव मारू ने किया विभिन्‍न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

NEEMUCH HEADLINES February 16, 2023, 5:48 pm Technology

नीमच! जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में विधानसभा क्षेत्र मनासा में विकास यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। गुरूवार को दुरगपुरा से विकास यात्रा का शुभारम्‍भ हुआ। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने यहां 11.26 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण कर, ग्रामीणों से चर्चा की।

चौपाल पर चर्चा में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्या सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम दुरगपुरा के बाद विकास यात्रा गांव बनी पहुंची। विकास यात्रा के बनी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यहां 3.43 लाख की लागत से बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया और 3.65 लाख के वृक्षारोपण कार्य व 7.49 लाख के ड्रेनेज चैनल निर्माण का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर प्रधुमन मारू, श्याम वसिठा, मुकेश डांगी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अमर सिंह, विधायक प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर, घनश्याम मोरी, प्रवीण शर्मा, सरपंच विजय पाटीदार, उपस्थित थे। अतिथियों ने कन्यापूजन किया। अतिथि उदबोधन के बाद विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरि‍त किए गए। बरथुन में कलश यात्रा के साथ विकास यात्रा का स्वागत किया गया। य

हां 47 लाख 59 हजार के विकास कार्यो लोकार्पण किया। साथ ही 6 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। सरपंच श्रीमती कांताबाई व ग्रामवासी उपस्थित थे। विधायक मारू ने बडकुआ में 32.32 लाख के लोकार्पण व 22.10 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। चपलाना में 5.88 लाख के लोकार्पण व 15.43 लाख के भूमिपूजन किए गए। इसी तरह मौखमपुरा में 14.19 लाख की लागत से बने अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण किया गया। विधायक मारू ने कहा, सिंचाई के क्षेत्र में लगातार सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही अमृत सरोवर तालाब, स्टापडेम, चकडेम जैसी संरचानाओं की भी स्वीकृति मिल रही है। इनसे किसानों को सुविधा मिलेगी।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती टीना परमेश्वर दडिंग, सरपंच श्रीमती गुड्डीबाई गणपत कछावा, राजू दडिंग, श्रीमती गीताबाई शंकरलाल गुर्जर, श्रीमती रूकमणबाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Post