नीमच। श्री दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप जिनागम नीमच का शपथ विधि समारोह निजी फार्म हाउस पर 12 फरवरी 2023 रविवार को दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल नीलिमा बिलाला जयपुर एवं राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुधीर जैन जयपुर की विशिष्ठ उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए सचिव निखिल जैन ने बताया कि पधारे अतिथिगण ने अध्यक्ष अंकुश-नेहा गोधा, सचिव निखिल-प्रियंका जैन, कोषाध्यक्ष विकास-सोनाली सरावगी सहित सलाहकार समिति के अजय मीनू कासलीवाल, बसंत लीना विनायका, विनीत नीतू पाटनी, विषाल प्रियंका विनायका तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शेलेन्द्र प्रीति सेठी, सचिन रितु अग्रवाल, दिलीप अरूणा विनायका, सिद्धार्थ मैना अजमेरा, अभिषेक दीपा काला, विवेक प्रज्ञा चौधरी सहित सभी दम्पत्ति सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा और धर्मरक्षा, ग्रुप के प्रति समर्पण की षपथ दिलवाई।
नए दम्पत्ति सदस्य के रूप में मयंक नेहा कासलीवाल, रजत पूजा गोधा, आदिष लक्ष्मी जैन, अंकित निकिता गोधा को भी षपथ दिलवाई गई। षपथ ग्रहण के पष्चात अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए। अतिथियों द्वारा ग्रुप को मार्गदर्शन स्वरूप सम्बोधन दिया गया, जिसमें नीमच में अब तक एक ही मंदिर होने और समाज में एकता और सुंदर सामंजस्य होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। अतिथियों को प्रषस्ति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। सचिव निखिल बज ने 2023 में अब तक हुए ग्रुप की गतिविधियों से अतिथित्रय को अवगत करवाया एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल, श्रीमती प्रियंका बज ने किया। मंगलाचरण श्रीमती अरूणा विनायका, श्रीमती हंसा बज, श्रीमती प्रेरणा बाकलीवाल ने किया।