नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रो के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है।
ग्राम दारू निवासी सुनील पिता पुरूषोत्तम कुलमी को लोकसेवा केन्द्र नीमच से बुधवार को एक घन्टे में खसरा खाता नकल मिल जाने से वह काफी खुश है। सुनील ने बुधवार को प्रात:11 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में खसरा खाता नकल बनवाने के लिए आवेदन किया और उसे बुधवार को ही दोपहर 12 बजे खसरा खाता नकल मिल गई। एक घन्टे में खसरा खाता नकल मिल जाने से सुनील काफी खुश है।
सुनील का कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इतनी जल्दी खसरा खाता नकल मिल जायेगी। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।