Latest News

बेटी को लाड़ली बनाया, अब बहना को हर माह मिलेगें एकहजार रूपये-मारू

Neemuch Headlines February 11, 2023, 7:43 pm Technology

नीमच| प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों को लाड़ली बनाया है, लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू कर, जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक की व्यवस्था की है। अब बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई हैं। इस योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रूपए मिलेंगे। यह योजना बहनों को आत्मनिर्भर बनाएगी।

यह बात विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने मनासा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कही। शनिवार को विकास यात्रा ग्राम जन्नौद, दुधलाई, लसुडिया ई.मु.सोनड़ी, देवरान, खेतपालिया पहुंची। यहां मारू ने 3 करोड़ 73 लाख 91 हजार रूपए के विकास कार्यो की सौगात दी। उन्‍होने यात्रा में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही 6 लाख 9 हजार की लागत से बने ड्रेनेज चेनल निर्माण का लोकार्पण व 9.50 लाख की लागत से बनने वाले आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन किया। जन्नौद के बाद विकास यात्रा दुधलाई पहुंची। यहां ग्रामीणों ने ढोल ढमाके के साथ यात्रा का स्वागत किया। यहां 80.82 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया।

साथ ही 34.29 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। लसुडिया में 6.04 का लोकार्पण व 8.63 का भूमिपूजन, सोनड़ी में 33.44 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन, खेतपालिया में 1 करोड 73 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 73.37 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया। खेतपालिया में विकास यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया, सर्वश्री गोपाल गुर्जर, बंशीलाल गुर्जर, राकेश जैन, करूण माहेश्वरी, गोविंद सोनी , प्रहलाद पाटीदार, अमन यति, कन्हैयालाल रावत, कैलाश देवड़ा, घनश्याम पाटीदार, पुरालाल धनगर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक तथा बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Post