नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में 5 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है।
शनिवार 11 फरवरी 2023 को विकास यात्राएं जावद क्षैत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखेलचा के नेतृत्व में नगर परिषद डीकेन से प्रांरभ होकर भगवानपुरा, रामनगर सुठोली, लापिया, लक्ष्मीपुरा, रूपाहली, दडोली, झिरमीर, मांडा, जनकुपर, कुण्डला, भोजपुरा होते हुए, शाम को निलिया पहुचंकर रात्रि विश्राम करेगी। नीमच विधानसभा क्षेत्र में 11 फरवरी 2023 को विधायक दिलीपसिंह परिहार के नेतृत्व में विकास यात्रा नगरीय क्षैत्र नीमच के बंगला नम्बर-60से प्रारम्भ होकर, शिव मंदिर, चौकन्ना बालाजी, बडा गणपति, रेल्वे फाटक, रेगर मोहल्ला, अहीर मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती, लोधा मोहल्ला, फतेह चौक, जूना बघाना, बालाजी धाम बघाना का भ्रमण करेगी।
मनासा विधानसभा क्षैत्र में 11 फरवरी 2023 को प्रात:9 बजे विधायक अनिरूद्ध मारू के नेतृत्व में विकास यात्रा जनौद से प्रारम्भ होकर दुधलई, लसुडिया ईस्तमुरार, थनेड, बाडोदियाबुजुर्ग, सोनडी, जोडमी, बुरावन, नाली, देवरान, सांगाखेडा, आमलिया, मोलकी बुजुर्ग, खतपालिया, आनंदीपुरा, आनंदीपुरा ब्लॉक, पिपल्दा, पिपल्दाब्लॉक पहुचेंगी।