Latest News

मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिले के जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों को सीधी सीखमप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिले के जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों को सीधी सीख

Neemuch Headlines February 10, 2023, 6:22 pm Technology

समाज के निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्तियों की मदद व सेवा करना भाजपा का मुख्‍य उद्देश्‍य- हितानंद शर्मा

नीमच। भाजपा का मुख्‍य उद्देश्‍य समाज के निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्तियों की सेवा करना है। साथ ही उन्‍हें समाज की मुख्‍य धारा से जोड़ने का है। संबल व्‍यक्ति स्‍वयं की मदद स्‍वयं कर सकता है और अपनी मदद के लिए कई लोगों को खड़ा कर सकता है लेकिन निर्बल एवं समर्थ व्‍यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है इसलिए उनका ध्‍यान रखना और उनकी मदद करना हमारा मुख्‍य कार्य व उद्देश्‍य होना चाहिए। यह सीख मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने जिले के जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों को दी। उन्‍होंने जिले में संगठन की गति‍विधियों की जानकारी लेने के बाद संगठन के आगामी लक्ष्‍यों के संबंध में चर्चा कर जिले के पदाधिकारियों व जनप्र‍ति‍निधियों से सीधा संवाद भी किया। मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शुक्रवार को रेलवे स्‍टेशन के समीप होटल राज पैलेस में दो सत्रों में बैठक ली। शुक्रवार को पहला सत्र जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं दूसरा सत्र भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों व अपेक्षित पदाधिकारियों का रहा। इन सत्रों की शुरुआत में भाजपा के पितृ पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्‍याय एवं पं. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्‍यार्पण के बाद दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुआ। मंच पर मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार, जिला प्रभारी व भाजपा के प्रदेश मंत्री क्षितिज शर्मा, केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार व अनिरूद्ध माधव मारू ने स्‍थान ग्रहण किया। दोनों में सत्रों में भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार ने स्‍वागत भाषण दिया। इसके उपरांत मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपने विचार व्‍यक्त किए।

श्री शर्मा ने जिले के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से संवाद स्‍थापित करते हुए कहा कि समाज में संबल व्‍यक्त्‍िा अपनी मदद स्‍वयं कर सकता है। वह अपने कार्य करने के लिए कई लोगों की मदद ले सकता है और कई तरीके अपना सकता है लेकिन समाज का निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। ऐसे निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्तियों की मदद के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को हमेशा खड़ा रहना है। साथ ही उनकी मदद के लिए तत्‍पर रहना चाहिए। समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक मदद और सेवा कार्य पहुंचाना भाजपा का मुख्‍य उद्देश्‍य है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने वर्ष 2023 के अंत में मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव एवं वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव की जीत के लिए अभी से कमर कसने की बात कही और केंद्र व राज्‍य सरकार के कार्यों के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं उन्‍हें जनता के बीच ले जाने की सीख भी दी। साथ ही उन्‍होंने विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 से अधिक सीटों पर विजय का लक्ष्‍य तय करने एवं इस दिशा में काम करने की बात जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों से की। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने जिले के सभी बूथों पर संगठन के दिशा-निर्देशानुसार संगठन की रचना करने की बात कही। उन्‍होंने सीधे शब्‍दों में कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए एवं संगठन के सभी कार्यक्रमों का क्रियान्‍वन बूथ स्‍तर तक होना चाहिए। उन्‍होंने वर्तमान में जिले की बूथ रचना एवं उन पर की जा रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ जिले के पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्‍थापित किया।

साथ ही उन्‍होंने आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्‍तार से चर्चा की और लक्ष्‍य पूर्ति करने की सीख दी।

Related Post