Latest News

केबिनेट मंत्री सखलेचा के मुख्य आतिथ्य मे नगर परिषद डीकेन मे निकलेगी भव्य विकास यात्रा, विकास यात्रा मे होगा 4.36 करोड के निर्माण कार्यो का भुमि पुजन

राकेश चारण February 10, 2023, 6:12 pm Technology

डीकेन। नगर परिषद डीकेन मे शासन के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.2023 को ओमप्रकाश सखलेचा (केबिनेट मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी म.प्र. शासन ) के मुख्य आतिथ्य मे भव्य विकास यात्रा का आयोजन होगा, जिसमे आमंत्रित अतिथी- सुधीर गुप्ता (सांसद नीमच मन्दसौर क्षैत्र) पवनजी पाटीदार (जिलाध्यक्ष भाजपा) गोपाल चारण (अध्यक्ष जनपद पंचायत जावद) शंभुलाल धाकड (उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जिला पंचायत नीमच) अशोक विक्रम सोनी (जिला महामंत्री) जसवंत बंजारा,(भाजपा मण्डल अध्यक्ष) कचरूमल गुर्जर,(नगर परिषद रतनगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि ), शिवनन्दन छिपा (नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि) सतीश व्यास (जिला मंत्री) नन्दलाल भाम्भी (मण्डल महामंत्री) पिंकेश मंडोवरा (मण्डल महामंत्री) संदीप सोनी (भाजपा नगर अध्यक्ष) बनवारीलाल धाकड़(मण्डल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा) सुरेंद्र खींचा(वरिष्ठ भाजपा नेता), मनीष गोयल, (मण्डल उपाध्यक्ष) के आतिथ्य नगर परिषद डीकेन मे भव्य विकास यात्रा का आयोजन होगा।

विकास यात्रा में मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा नगर परिषद डीकेन में लगभग 4.43 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर नगरवासियों को विकास कार्यो की सौगात देंगे।विकास यात्रा को भव्य बनाने हेतु आप सभी नागरिकों बन्दुओं से अनुरोध है कि विकास यात्रा मे अपने इष्टमित्रों सहित सपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

Related Post